✕
न्यूयॉर्क में सैर-सपाटा कर रहे टीम इंडिया के खिलाड़ी
By EditorialPublished on
न्यूयॉर्क (एजेंसी)। भारतीय टीम (Team India) 5 जून से टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में अपने अभियान की शुरूआत करेगी। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी 27 मई को न्यूयॉर्क पहुंच गए थे और तभी से तैयारी में लगे हुए हैं। तैयारी के साथ-साथ खिलाड़ी न्यूयॉर्क (NewYork) में सैर सपाटा भी कर रहे हैं।

x
न्यूयॉर्क (एजेंसी)। भारतीय टीम (Team India) 5 जून से टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में अपने अभियान की शुरूआत करेगी। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी 27 मई को न्यूयॉर्क पहुंच गए थे और तभी से तैयारी में लगे हुए हैं। तैयारी के साथ-साथ खिलाड़ी न्यूयॉर्क (NewYork) में सैर सपाटा भी कर रहे हैं। आतंकी हमले के खतरे की खबरों के बीच भी खिलाड़ियों का यह सैर-सपाटा जारी है। सीएनएन की खबर के मुताबिक नासाओ के पुलिश कमिश्नर ने कहा, खिलाड़ियों को किसी भी तरह के आदेश नहीं दिए गए हैं। वह न्यूयॉर्क में कहीं भी बिना किसी डर के घूम सरते हैं। जबसे टीम इंडिया न्यूयॉर्क आई है सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। उन पर कोई खतरा नहीं है। वॉर्म अप मैच के दौरान भी सुरक्षा शानदार थी। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के शहर में कहीं भी आने-जाने पर कोई रोक नहीं है। उन्होंने आगे कहा, मैं गांरटी देता हूं कि नासाओ सबसे सुरक्षित जगह है। 9 जून को भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भी ऐसा कुछ नहीं होगा। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट यानी आईएस ने ब्रिटिश चैट साइट पर न्यूयॉर्क के नए नवेले नासाओ स्टेडियम की फोटो पोस्ट की थी। पोस्ट में स्टेडियम के ऊपर ड्रोन उड़ रहे थे। इस पोस्ट के साथ भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख 9/06/2024 लिखी हुई थी। पोस्ट का स्क्रीनशॉट एनबीसी न्यूयॉर्क टीवी की एक समाचार रिपोर्ट पर प्रसारित किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
