t20 world cup prize money
नई दिल्ली (एजेंसी)। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्डकप 2024 (ICC Men's T20 World Cup) की शुरूआत हो चुकी है। इस बार टी20 वर्ल्डकप 2 जून से लेकर 29 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जा रहा है। इस टी20 वर्ल्डकप में हिस्सा लेने वाली टीमों पर जमकर पैसों की बरसात होने वाली है। मेगा इवेंट के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को प्राइज मनी का भी ऐलान कर दिया।
विजेता टीम को मिलेगी रिकॉर्डतोड प्राइझ मनी
टी20 वर्ल्डकप 2024 जीतने वाली टीम को लगभग 20.36 करोड़ रूपये (2.45 मिलियन डॉलर) मिलेंगे। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार विजेता टीम को इतनी राशि मिलेगी। वहीं फाइनल में हारने वाली टीम यानी उप-विजेता को लगभग 10.64 करोड़ रूपये (1.28 मिलियन डॉलर) मिलेंगे। जबकि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बाकी दो टीमों को एक समान 6.54 करोड़ (787,500 डॉलर) दिए जाएंगे। टी20 वर्ल्डकप में इस बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। हर टीम को आईसीसी की तरफ से कुछ ना कुछ राशि दी जाएगी। सुपर-8 (दूसरे राउंड) से आगे नहीं बढ़ने वाली टीमों में से प्रत्येक को 382,500 डॉलर (लगभग 3.17 करोड़ रूपये) मिलेंगे।
लगभग 93.51 करोड़ रुपये बांटेगी आईसीसी
वहीं नौवें से 12वें स्थान तक रहने वाली टीमों में प्रत्येक को 247,500 डॉलर (लगभग 20.57 करोड़ रूपये) मिलेंगे। जबकि 13वें से 20वें स्थान तक रहने वाली टीमों में से प्रत्येक को 225,000 डॉलर (लगभग 1.87 करोड़ रूपये) मिलेंगे। इसके अलावा मैच जीतने पर (सेमीफाइनल और फाइनल को छोड़कर) टीमों को अतिरिक्त 31,154 डॉलर (लगभग 25.89 लाख रूपये) मिलेंगे। टी20 वर्ल्डकप के लिए कुल 11.25 मिलियन डॉलर (लगभग 93.51 करोड़ रूपये) की प्राइज मनी तय की गई है।
टी-20 वर्ल्डकप की प्राइज मनी
विजेता - 20.36 करोड़ रूपये
उप विजेता - 10.64 करोड़ रूपये
सेमीफाइनल - 6.54 करोड़ रूपये
दूसरे राउंड से बाहर होने पर - 3.17 करोड़ रूपये
9वें से 12वें स्थान वाली टीम - 2.05 करोड़ रूपये
13वें से 20वें स्थान वाली टीम - 1.87 करोड़ रूपये
पहले और दूसरे राउंड में जीत - 25.89 लाख रूपये
9 मैदानों में होंगे वर्ल्डकप के मुकाबले
इस बार टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले 9 मैदानों पर हो रहे हैं। इनमें से 6 वेस्टइंडीज और 3 अमेरिका में है। वेस्टइंडीज में मैच एंटीगा और बारबुडा, बारबाडोस, गुयान, सेंट लुख्यिा, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के अलावा त्रिनिदाद और टोबैगों में आयोजित किए जा रहे हैं। जबकि अमेरिका के फ्लोरिडा, व्यूयेंर्क और टेक्सास में मैच खेले जा रहे शामिल है, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान को गुपए में रखा गया है। उनके साथ सेजबान अमेरिका के साथ आयरलैंड और कनाडा की टीमें भी हैं। इस बार 4 ग्रुप में शामिल टीमें आपस में भिड़ेंगी। हर एक ग्रुप से टॉप-2 टीमें आने बढ़ेगी। यह टीमें सुपर-8 राउंड राखेलेंगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला होगा। इस दौरान 20 टीमों के बीच कुल 55 मैच होगे। इस दौरान ग्रुप स्टेज में 40 और सुपर-8 राउंड में 12 मैच खेले जाएंगे। फिर दो सेमीफाइनल और एक फाइनल होगा।
Editorial

Editorial

Next Story