shar market election results
नई दिल्ली (एजेंसी)। एग्जिट पोल (Exit poll) के अनुमानों के बाद शेयर बाजार (Share market) ने रिकॉर्ड छलांग लगाई है। सोमवार को सेंसेक्स 2500 अंकों से अधिक की मजबूती हासिल करने में सफल रहा। दूसरी ओर, निफ्टी 23250 के पार पहुंच गया। बैंक निफ्टी पहली बार 50000 के आंकड़े को पार कर गया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन रिकॉर्ड तेजी के बाद सेंसेक्स 2,507.47 (3.39%) अंक उछलकर 76.468.78 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 733.21 (3.25%) अंक मजबूत होकर 23,263.90 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
सोमवार को रुपये में भी डॉलर के मुकाबले पिछले पांच महीनों यानी दिसंबर 2023 के बाद की सबसे बड़ी छलांग दिखी। रूपया सोमवार को 28 पैसे या 0.4% की बढ़त के साथ 83.1425 रुपये पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के दौरान रूपया 82.9575 के उत्च्चत्तम स्तर पर पहुंचा। सोमवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में 27 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। महज तीन शेयर ही लाल निशान पर बंद हुए।
एग्जिट पोल में भाजपानीत राजग की भारी जीत की भविष्यवाणी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 3 प्रतिशत से अधिक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए एग्जिट पोल में भाजपा नीत राजग को भारी जीत का अनुमान लगाया गया है। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,507.47 अंक 3.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.468.78 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 2,777.58 अंक या 3.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.738.89 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 733.20 अंक चानी 3.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,263.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 808 अंक या 3.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,338.70 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक जैसे ब्लूचिप शेयरों में तेज तेजी से सेंसेक्स अब तक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। जीडीपी के मजबूत आंकड़ों ने भी इक्विटी बाजारों में उछाल को जोड़ा। अदाणों समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में सोमवार को भी तेज तेजी जारी रही और इस दौरान अदाणी पावर का शेयर करीब 6 फीसदी चढ़ गया।
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक और पावर ग्रिड में 99 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। लार्सन एंड दबो एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्याटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंदा इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और राटा स्टील के शेवर बढ़त में कारोचार करते दिखे। सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, नेस्ले और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट रही।
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा, एक्जिट पोल ने मौजूदा सरकार के लिए एक यादगार जीत की उम्मीद को बड़ा दिया है। इससे पहले बाजार में रैली दिखी। मार्च में समाप्त हुए बित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे देश की स्थिति दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में मजबूत हो गई।
निवेशकों ने कमाये 13.78 लाख करोड़
मुंबई (कार्यालय संवाददाता)। शेयर बाजार के बाजार रिकार्ड स्ता पर पहुंचने से निवेशकों के बल्ले बल्ले हो गये और एक ही दिन में 1378700 करोड़ रुपये से अधिक की कमायी हो गयी।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2507 अंकों की तेजी लेकर पहली बार 76 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुये 76468.78 अंक पर पहुंच गया। इस तेजी में बीएसई का बाजार पूंजीकरण पिछले कारोबारी दिवस के 41212811.14 करोड़ रूपये की तुलना में 1378700.40 करोड़ रूपये की बढ़त लेकर 42591511.54 करोड़ रूपये पर पहुंच गया। इस तरह से निवेशकों की एक ही दिन में 1378700 करोड़ रूपये की कमायी हो गयी।
Editorial

Editorial

Next Story