✕
5 दिन जारी रहेगा हीटवेव का दौर
By EditorialPublished on
Heatwave - राजस्थान के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। कुछ दिनों से लगातार तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। राजस्थान में बारिश और तापमान गिरावट का यह कुछ दौर अगले कुछ दिन और जारी रहेगा।

x

जयपुर (कार्स)। राजस्थान के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। कुछ दिनों से लगातार तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। राजस्थान में बारिश और तापमान गिरावट का यह कुछ दौर अगले कुछ दिन और जारी रहेगा। लेकिन इलाकों में होटवेव का दौर अभी और देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 48 घंटों में राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, संभाग के कुछ इलाकों में मेघ गर्जन और बारिश की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। सबसे ज्यादा बारिश डीडवाना नागौर में 22 मिलीमीटर रिपोर्ट हुई है।
तापमान में लगातार गिरावट
जयपुर मौसम विभाग के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया, पिछले दो-तीन दिनों से राजस्थान में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। पारा 2 से 4 डिग्री तक नीचे लुढ़का है। पिछले चौबीस घंटों में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गंगानगर में रिकॉर्ड किया गया। वहां पारा 45.4 डिग्री तक दर्ज किया गया।
तापमान 45 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। अगले पांच दिन जारी रहेगा हीटवेव का दौर
मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे दर्ज किया जाएगा। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के जो सीमावर्ती क्षेत्र हैं, खासतौर पर बीकानेर, गंगानगर और फलौदी के इलाकों में अगले चार-पांच दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास बना रहेगा। यानी कि सरहदी इलाकों में अगले चार-पांच दिन हीटवेव की परिस्थिति बनी रहेगी। लेकिन राजस्थान के जो ज्यादातर इलाके हैं, वहां अभी हीटवेव से राहत रहेगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
