jain
मुंबई। मेवाड़ (Mewar) संघ मुंबई (Mumbai) उपसंघ विरार (Virar) में श्रमण संघीय उपप्रवर्तिनी रिद्धिमा, साध्वी आराध्या मसा, अरहाश्री मसा व नवदीक्षिता अनंतश्री मसा का प्रवेश 28 जून को हुआ। वे नालासोपारा से विहार कर विरार पहुंचे, जहां नगर प्रवेश के बाद प्रवचन व महासती प्रेमवती मसा की 24वी पुण्यतिथि धर्म ध्यान, जप-तप के साथ मनाई गई l वसई संघ से सुरेश मादरेचा, एम एन स्थानक से प्रकाश सोलंकी आदि ने विचार रखे। साध्वी अनंतश्री ने गीतिका की प्रस्तुति दी। महासती रिद्धिमा मसा ने कहा कि यह चातुर्मास (Chaturmas) गुरु प्रेम, गुरुणी प्रेम के नाम है। गुरुणी प्रेम वो सुमन था जिसने अपना सर्वस्व सौरभ दुनिया के लिए लुटा दिया। संघ अध्यक्ष राजेश मादरेचा, महामंत्री कन्हैयालाल पोखरना, कोषाध्यक्ष सुन्दरलाल इंटोदिया के नेतृत्व में संघ सदस्य व युवक मंडल, महिला मंडल, बालिका मंडल सक्रिय रहे। संचालन केसुलाल लोढा ने किया। यह जानकारी संघ मंत्री दलपत सिंह सेठिया ने दी।
Next Story