✕
सस्ते सोने की खरीदारी का झांसा देकर जूलर से 13 लाख लूटे
By EditorialPublished on
मुलुंड (Mulund) के एक जूलर (Juler) को सस्ते में सोना (Gold) खरीदने का झांसा देकर 13 लाख रुपये लूटने की घटना खारघर (Kharghar) में सामने आई है। खारघर पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

x
नवी मुंबई। मुलुंड (Mulund) के एक जूलर (Juler) को सस्ते में सोना (Gold) खरीदने का झांसा देकर 13 लाख रुपये लूटने की घटना खारघर (Kharghar) में सामने आई है। खारघर पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मुलुंड के जूलर रवींद्र चौधरी (50) को इस ठगी का शिकार बनाया गया है। राज नाम के व्यक्ति ने रवींद्र के दोस्त सुनील इंगले (51) को सस्ते में सोना दिलाने की बात कही थी। इंगले ने जूलर रवींद्र चौधरी को यह बात बताई। इसी के चलते बुधवार को रवींद्र चौधरी, सुनील इंगले, रतनसिंह राठोड और एक अन्य व्यक्ति कार से खारघर पहुंचे थे। वहां एक व्यक्ति ने चौधरी से मुलाकात कर सोना खरीदारी का सौदा तय करने के बहाने से पहले ही सारे जगह की रेकी कर रखी थी। इसके बाद पांच लोग वहां कार से पहुंचे और वहां पैसे की बैग लेकर इंतजार कर रहे रतनसिंह राठोड़ को उन्होंने जबरन कार में बिठा लिया। कुछ ही देर में जब चौधरी और राठोड की बातचीत हुई तो जूलर चौधरी को अपने साथ हुई ठगी का अंदाजा हो गया। इस घटना में 13 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई थी। चौधरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद अज्ञात पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
