✕
मुलुंड में श्रावक सम्मेलन आयोजित
By EditorialPublished on
मुनि कमल कुमार स्वामी (Muni Kamal Kumar Swami) के सानिध्य में मुलुंड (Mulund) में क्षेत्रीय श्रावक सम्मेलन (Shravak Sammelan) आयोजित हुआ। आयोजन में उन्होंने कहा कि श्रावक श्राविका का सहयोग मिलने से ही साधु साध्वियों का संयम पलता है। श्रावक श्राविकाओं को इसलिए भगवान ने माता पिता तुल्य बताया है। श्रावकों का जीवन व्यसन मुक्त और साधना युक्त होना चाहिए। प्रत्येक श्रावक श्राविका अपने बच्चों को संस्कारी बनाने के लिए प्रयत्नशील हो। जिससे परिवार और धर्म संघ की गरिमा-महिमा बढ़ाने में आप सहयोगी बन सके। उपासक श्रेणी (C

x
मुंबई। मुनि कमल कुमार स्वामी (Muni Kamal Kumar Swami) के सानिध्य में मुलुंड (Mulund) में क्षेत्रीय श्रावक सम्मेलन (Shravak Sammelan) आयोजित हुआ। आयोजन में उन्होंने कहा कि श्रावक श्राविका का सहयोग मिलने से ही साधु साध्वियों का संयम पलता है। श्रावक श्राविकाओं को इसलिए भगवान ने माता पिता तुल्य बताया है। श्रावकों का जीवन व्यसन मुक्त और साधना युक्त होना चाहिए। प्रत्येक श्रावक श्राविका अपने बच्चों को संस्कारी बनाने के लिए प्रयत्नशील हो। जिससे परिवार और धर्म संघ की गरिमा-महिमा बढ़ाने में आप सहयोगी बन सके। उपासक श्रेणी (Category), ज्ञानशाला (Gyanshala), प्रेक्षाध्यान (Prakshadhyan), युवक परिषद (Youth Council), महिला मंडल (Mahila Mandal), किशोर मंडल (Kishor Mandal), कन्या मंडल (Kanya Mandal) में भी श्रावक श्राविकाओं का उचित सहयोग मिले, तभी सभी सक्रिय और गतिशील बन सकते है। गणपतलाल डागलिया और सलिल लोढा ने भी अपने विचार रखे। सभाध्यक्ष विनतीलाल मेहता ने कार्यकारिणी घोषित की जिसमें मंत्री महेंद्र सांखला, उपाध्यक्ष हस्तीमल सोनी, सुरेश चोरडिया, कोषाध्यक्ष मूलचंद धाकड को नियुक्त किया गया। यह जानकारी मुंबई सभा प्रचार मंत्री सुनील इंटोदिया ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
