✕
पोर्श कांड के नाबालिग का बड़ा कबूलनामा 'नशे की गिरफ्त में था'
By EditorialPublished on
Porsche case - 19 मई को अपनी लक्जरी गाड़ी से दो आईटी पेशेवरों को कुचलने के आरोपी किशोर ने कुबूल कर लिया है कि वह गाड़ी चलाते समय काफी ज्यादा नशे में था। इंडिया टुडे के सूत्रों की मानें तो उसने पुलिस के सामने अपना बयान दिया है जिसमें उसने कथित तौर पर इस बात को स्वीकार किया है कि उस दिन वह गाड़ी चलाते समय नशे की गिरफ्त में था।

x

Porsche case पुणे (एजेंसी)। 19 मई को अपनी लक्जरी गाड़ी से दो आईटी पेशेवरों को कुचलने के आरोपी किशोर ने कुबूल कर लिया है कि वह गाड़ी चलाते समय काफी ज्यादा नशे में था। इंडिया टुडे के सूत्रों की मानें तो उसने पुलिस के सामने अपना बयान दिया है जिसमें उसने कथित तौर पर इस बात को स्वीकार किया है कि उस दिन वह गाड़ी चलाते समय नशे की गिरफ्त में था। हालांकि उसने ज्यादा जानकारी पुलिस के साथ साझा नहीं की है। उसका कहना है कि उसे उस दिन हुई घटना के समय का कुछ भी ठीक से याद नहीं है। सुबह साढ़े ग्यारह बजे | से दोपहर साढ़े बारह बजे तक चली पूछताछ में किशोर ने पुणे पुलिस को बताया कि भारी नशे में होने के चलते वह कुछ भी ठीक से याद नहीं कर पा रहा है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमनें उससे घटना वाले दिन की उसकी लोकेशन, खून के सँपल्स के साथ की गई छेड़खानी और बाकी मेडिकल टेस्ट में हुए घपले के बारे में सवाल किए लेकिन वो केवल यही बोलता रहा कि उसे कुछ याद नहीं है क्योंकि वह नशे में था।
आरोपी की मां ने कहा
डॉक्टर ने मुझसे मांगा था ब्लड सैंपल आरोपी के माता पिता दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है। किशोर की मां पर आरोप था कि उन्होंने अपने बेटे की जगह अपना ब्लड सैंपल देकर सबूतों के साथ हेर फेर करने की कोशिल की है। पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार का कहना है कि आरोपित की मां ने बताया है कि उसे अपना बलड सैंपल देने के लिए अस्पताल के डॉक्टर ने कहा था। आगे पूछताछ करने पर उसने कहा, में नहीं जानती की डॉक्टर ने ऐसा क्यों का फिलहाल पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लिया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
