PM Narendra Modi in action after loksabha elections
नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव (LokSabha Elections) के आरिकरी चरण का मतदान संफा होने के अगले ही दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रविवार को पूर्वोत्तर के राज्यों में बाढ़ और देशभर में भीषण गर्मी की स्थिति को समीक्षा की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इन बैठकों के बाद प्रधानमंत्री 100 दिन के कार्यक्रम के एजेंडे को समीक्षा के लिए एक लंबे मंथन सत्र में भी भाग ले रहे हैं। मालूम हो कि 4 जून को लोकसभा चुनाव में पड़े वोटों की काउंटिंग होनी है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री की सबसे पहली बैठक पूर्वोत्तर में चक्रवात रेमल के बाद उत्पन हुई बाढ़ की स्थिति को लेकर हुई। उन्होंने विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने देश में भीषण गर्मी और लू की स्थित को लेकर हुई एक समीक्षा बैठक की भी अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री बड़े पैमाने पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की तैयारियों की समीक्षा के लिए भी एक बैठक में शामिल होने वाले हैं। विश्ल पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। प्रधानमंत्री की ये बैठके लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान संपा होने के अगले दिन हो रही है। मतदान संपन्न होने के बाद अधिकांश एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार फिर से सत्ता में वापसी कर सकती है।
Editorial

Editorial

Next Story