Gokhru
मुंबई। तेरापंथी सभा सांताक्रूज़ (Terapanthi Sabha Santa Cruz) की वार्षिक साधारण सभा (Annual General Meeting) का आयोजन किया गया। सभा अध्यक्ष राजेंद्र नोलखा ने स्वागत किया। युवक परिषद् (youth council) अध्यक्ष महेश परमार ने कार्यकाल का संक्षेप विवरण दिया। सभा मंत्री महेश कोठारी एवम युवक परिषद् मंत्री जयेश चोरडिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुति दी। चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र कोठारी व प्रकाश सिंघवी ने 2024-26 के लिए गौतम गोखरू को सभाध्यक्ष मनोनीत किया। युवक परिषद् चुनाव अधिकारी किरण परमार एवं मनीष कोठारी ने 2024-25 के लिए अश्विन परमार को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। परमार ने उपाध्यक्ष कमलेश मेहता एवं विकास धाकड़, मंत्री ओमप्रकाश चोरडिया, सहमंत्री पेलेश बापना एवं शैलेश बेताला, संगठन मंत्री अनिल चपलोत, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंघवी की नियुक्ति की। संचालन मनीष बापना ने किया।
Next Story