✕
एग्जिट पोल : महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन पर भारी एनडीए
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 (Maharashtra Loksabha elections 2024) के एग्जिट पोल (exit poll) के रुझान सामने आ गए हैं। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (BJP) के नेतृत्व वाले महायुति को महा विकास अघाड़ी कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है।

x

मुंबई। महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 (Maharashtra Loksabha elections 2024) के एग्जिट पोल (exit poll) के रुझान सामने आ गए हैं। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (BJP) के नेतृत्व वाले महायुति को महा विकास अघाड़ी कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। एग्जिट पोल के अनुसार महायुति को 24 और महाविकास अघाड़ी को 23 सीट मिलने का अनुमान है।
एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में उद्धव ठाकरे, शरद पवार और कांग्रेस ने महायुति का खेल बिगाड़ दिया है। एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 28 में से 17 सीटें, शिवसेना शिंदे गुट को 15 में से 6 सीटें और एनसीपी अजित पवार गुट को 4 में सिर्फ 1 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) को 21 में से 9, शरद पवार गुट को 10 में से 6, और कांग्रेस को 17 में से 8 सीटें मिलने का अनुमान है।
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल दिखा रहा है कि महाराष्ट्र में महायुति को 28 से 32 सीट मिल रही है। महा विकास आघाडी को 16-20 सीट मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 20-22, शिवसेना (शिंदे गुट) को 8-10, शिवसेना (यूबीटी) 9-11, कांग्रेस को 3-4 और अजित पवार गुट को 1-2 और शरद पवार गुट को 3-5 सीट मिलने का अनुमान है।
टीवी 9 पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में महायुति को 22 और महा विकास अघाड़ी को 26 सीट मिलने का अनुमान जताया है। भाजपा को 18, शिवसेना शिंदे गुट को 4, कांग्रेस 5, उद्धव ठाकरे गुट को 14 और शरद पवार गुट को 6 सीट मिल सकती है। वहीं, अपने चाचा से बगावत करने वाले अजित पवार गुट को एक भी सीट नहीं मिल रही है।
इंडिया न्यूज डी-डायनामिक्स के मुताबिक महाराष्ट्र में महायुति को 34 और महा विकास अघाड़ी को 13 सीट मिलने का अनुमान जताया है। जबकि एक सीट स्वतंत्र उम्मीदवार को मिल सकती है।
न्यूज 24 चाणक्य के अनुसार महाराष्ट्र में महायुति को 33 सीट मिलने का अनुमान जताया है। जबकि, महा विकास अघाड़ी को 15 सीट मिलने की भविष्यवाणी की है का अनुमान जताया है। जबकि एक सीट स्वतंत्र उम्मीदवार को मिल सकती है।
रिपब्लिक भारत- मैट्रिक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक महायुति को 30-35 सीट मिल सकती है। जबकि, महा विकास अघाड़ी को 13-19 सीट मिलने का अनुमान जताया है।
रिपब्लिक PMARQ ने अपने एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में महायुति को 29 और महा विकास अघाड़ी को 19 सीट मिलने की भविष्यवाणी की है।
एग्जिट पोल के मुताबिक नागपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तीसरी बार जीत रहे हैं। वह कांग्रेस के विकास ठाकरे से आगे चल रहे हैं। यह सीट कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। लेकिन पिछले 10 साल से यह सीट भाजपा के पास है।

Editorial
Next Story
Related News
X
