dagliya
मुंबई। तेरापंथी सभा (Terapanthi Sabha) दक्षिण मुंबई (South Mumbai) की वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई। श्रावक निष्ठा पत्र (Shravak Nishtha Patra) का वाचन महासभा के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल डागलिया ने किया। सभाध्यक्ष गणपतलाल डागलिया ने स्वागत किया। मंत्री दिनेश धाकड़ ने गत मीटिंग के मिनट्स का वाचन किया जिसे पारित किया गया। 2 वर्ष के कार्यकाल में की विस्तृत जानकारी दी गई। कोषाध्यक्ष प्रकाश सिसोदिया ने आय व्याय का ब्यूरो प्रस्तुत किया जिसे पारित किया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष कुन्दनमल धाकड़, युवक परिषद् अध्यक्ष नितेश धाकड़, फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, महामंत्री सुमेर सुराणा, देवेंद्र डागलिया, युवक परिषद् मंत्री रोनक धाकड़, महिला मंडल से मीना देवी सुराणा ने विचार रखे। अध्यक्ष गणपतलाल डागलिया ने कार्यकारिणी निरस्त की। चुनाव अधिकारी राज सिंघवी एवं सह चुनाव अधिकारी भंवरलाल सिंघी ने 2024-26 अध्यक्ष पद के लिए सुरेश डागलिया के नाम की घोषणा की। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़ ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story