bafna
मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद् कोपरी (Terapanth Youth Council Kopri) (ठाणे) (Thane) का वार्षिक अधिवेशन अध्यक्ष पवन बापना (Bapna) की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मंत्री पंकज बापना ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष नरेश सूर्या ने आय व्यय का ब्यौरा दिया, जिसे पारित किया गया। चुनाव अधिकारी पारसमल बापना और नरेश बापना ने सर्वसम्मति से 2024 -25 के लिए पंकज बापना को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया। अध्यक्ष पंकज ने मंत्री चिराग मांडोत व कोषाध्यक्ष हर्ष सिंघवी की नियुक्त किया। रंगलाल सूर्या, बाबूलाल सिंघवी, देवीलाल सिंघवी, नवरत्न दुग्गड, अरविंद डूंगरवाल, पारस बोहरा, मुकेश हिंगड़, माणक श्रीश्रीमाल, धर्मचन्द बड़ाला, अंजन बाफना, राजेश बापना, मनोज सिंघवी आदि उपस्थित रहे। संचालन विमल गादिया ने किया।
Next Story