Arjun Kapoor and Malaika Arora
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक रहे हैं। दोनों ने हमेशा अपने प्यार से ट्रोल्स का मुंह बंद किया है, लेकिन इस वक्त उनके ब्रेकअप की खबरों से फिल्मी गलियारों में हलचल मच गई है। एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि अर्जुन और मलाइका ने 6 साल बाद अपना रिश्ता तोड़ दिया है। दोनों अलग हो चुके हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इन खबरों के वायरल होने के बाद एक चैनल के साथ बातचीत में मलाइका की मैनेजर ने अफवाहों को खारिज कर दिया और इसे सिर्फ अफवाह बताया। इस बीच अर्जुन कपूर ने ऐसा पोस्ट कर दिया है, जो फैस को चिंता में डाल रहा है। अर्जुन ने अपने हालिया पोस्ट में इशारों-इशारों में अतीत से निकलकर नये रास्ते की ओर बढ़ने का हिंट दिया है, जिसे लोग उनके ब्रेक अप से जोड़कर देख रहे हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट में लिखा, "हमारे पास जिंदगी में दो च्वॉइस होते हैं। या तो हम अपने अतीत के कैदी बन सकते हैं या फिर भविष्य की संभावनाओं की खोज कर सकते हैं।" डेटिंग की वजह से अर्जुन और मलाइका बहुत ट्रोल भी हुए, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी लवली केमिस्ट्री से ट्रोल्स का मुंह बंद किया है। पहले भी उनके ब्रेकअप की खबरें आई हैं, जिन्हें दोनों ने खारिज भी किया। मगर अभी तक अर्जुन या मलाइका में से किसी ने भी अपने ब्रेक अप की खबरों पर रिएक्शन नहीं दिया
Editorial

Editorial

Next Story