Ajit Pawar
पुणे। महाराष्ट्र (Maharashtra) पुणे (Pune) पोर्श कार हादसे (porsche car accidents) का मामला अब और भी उलझता ही जा रहा है। महाराष्ट्र में इस पर जमकर सियासत हो रही है। ऐसे में अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने कहा कि ‘पोर्श’ कार दुर्घटना से पुणे के विधायक सुनील टिंगरे (Sunil Tingre) को जोड़कर उनपर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। इस हादसे में दो सॉफ्टवेयर अभियंताओं की मौत हो गई थी। जानकारी हो कि टिंगरे अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) (राकांपा) (NCP) से जुड़े हैं तथा वह विधानसभा (Vidhansabha) में पुणे के वडगांव शेरी
(Vadgaon Sherry)
निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। पहले यह आरोप लगाया गया था कि टिंगरे ने हादसे के बाद यह सुनिश्चित करने के लिए दखल दिया कि पुलिस दुर्घटना के समय कथित तौर पर ‘पोर्श’ कार चला रहे किशोर के साथ अच्छा व्यवहार करे। इस मामले के सिलसिले में टिंगरे का नाम आने के बारे में पूछे जाने पर पवार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ सुनील टिंगरे उस क्षेत्र के विधायक हैं जहां यह घटना घटी थी। जब भी ऐसी घटनाएं घटती हैं तो स्थानीय विधायक घटनास्थल पर जाते हैं। क्या सुनील टिंगरे ने मामले को दबाने की कोशिश की? उनके खिलाफ आरोप बेबुनियाद हैं।” जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने इस घटना के बाद पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को फोन किया था तब पवार ने कहा, ‘‘ मैं तो अक्सर विभिन्न मुद्दों को लेकर पुलिस आयुक्त को कॉल करता हूं लेकिन मैंने इस मामले में उन्हें एक भी कॉल नहीं की।”
पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई को तड़के एक ‘पोर्श’ कार की टक्कर में दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गयी थी। यह कार कथित रूप से एक किशोर चला रहा था। पुलिस का दावा है कि किशोर नशे में था। कार ने इन पेशेवरों के दोपहिया वाहन में टक्कर मारी थी। पवार ने कहा कि गृह विभाग के प्रभारी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने इस हादसे के बाद पुणे पुलिस को सघन जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) (Eknath Shinde) ने भी सही निर्देश दिये हैं। उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी जिन्होंने शुरू में प्रक्रिया में देरी की। ससून सामान्य अस्पताल (Sassoon General Hospital) के जो लोग इसमें शामिल थे, उन्हें भी पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा।”
Editorial

Editorial

Next Story