vidhnsabha
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) में 3 जुलाई को शुरू होने वाले सोलहवीं विधानसभा (sixteenth assembly) के द्वितीय सत्र से एक दिन पहले दो जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई हैं।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने बताया कि विधानसभा के आगामी सत्र में सभी को साथ लेकर चलने के बेहतर प्रयास किये जायेंगे और सोलहवीं विधानसभा के द्वितीय सत्र के आरंभ होने से पहले दो जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई हैं। देवनानी ने बताया कि बैठक का मकसद सदन के नियमों के अनुसार शांतिपूर्ण चलें और सदन में उठाई जाने वाली समस्याओं के निस्तारण के पूरे प्रयास किये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि देवनानी ने विधानसभा अध्यक्ष बनने के बादराज्य में विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक का आयोजन की पहल की और अब द्वितीय सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले भी सर्वदलीय बैठक बुलाई गई हैं।
Editorial

Editorial

Next Story