gehlot
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) कांग्रेस (Congress) के यूथ प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अभिमन्यु पूनिया (Abhimanyu Poonia) ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने पेपर लीक (paper leak) मामले में गहलोत को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि गहलोत ने जो किया था, जनता ने उसका जवाब दे दिया। पेपर लीक मामले में गहलोत ने सख्त कार्रवाई नहीं की। उन्होंने गहलोत की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इस वजह से मारवाड़ में कांग्रेस ने ज्यादा सीटें हारी हैं। इधर, पूनिया के इस बयान से कांग्रेस में खलबली मच गई है। नीट (NEET) पेपर लीक मामले में बातचीत करते हुए अभिमन्यु सिंह ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने भाजपा
(BJP)
के साथ अपने ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों से लाखों अभ्यर्थियों को नुकसान हुआ है।
उन्होंने गहलोत सरकार में हुए पेपर लीक मामले में कहा, हां बिल्कुल कांग्रेस राज में जो पेपर लीक हुए हैं उस पर कांग्रेस ने कमेटी बनाई, लेकिन गहलोत ने पेपर लीक मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। इसके कारण जनता ने उन्हें विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Election) में जवाब दे दिया। पूनिया ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि पेपर लीक मामले के कारण कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ। इसकी वजह से विधानसभा चुनाव में मारवाड़ में कांग्रेस की सीटें कम आई। इसी तरह लोकसभा (Loksabha) में भी मारवाड़ में कांग्रेस काफी कमजोर रही। लोगों में पेपर लीक मामले को लेकर काफी नाराजगी थी। इसके कारण कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा। इस दौरान पूनिया का यह इशारा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ था। उन्होंने स्वीकार किया कि पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने भले ही कमेटी बनाई, लेकिन अब भाजपा की सरकार आने के बाद पूरे प्रकरण में बड़े-बड़े मगरमच्छ पकड़े जाने चाहिए, चाहे भाजपा हो या कांग्रेस के नेता।
Editorial

Editorial

Next Story