thakre
मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा (Vidhansabha) का मॉनसून सत्र (monsoon session) गुरूवार से शुरू हो गया है। इस दौरान देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis), एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde), अजित पवार (Ajit Pawar) और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) समेत तमाम दिग्गज नेता सदन में पहुंचे। लेकिन एक वाकये की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। वह है उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात की और फिर बात करते हुए उनका सदन में प्रवेश करना। दरअसल दोनों नेता जब विधानसभा जा रहे थे तो वहां लिफ्ट के बाहर दोनों आमने-सामने आ गए। फिर दोनों की बातें भी हुईं और वे लोग चर्चा करते हुए साथ ही सदन के अंदर तक गए।
इसका जब वीडियो वायरल हुआ तो लोग कयास लगाने लगे। इस मुलाकात के अर्थ भी निकाले जाने लगे। इस पर उद्धव ठाकरे ने बाद में मीडिया को जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि यह हमारी अनौपचारिक मुलाकात थी। उद्धव ठाकरे ने मजाक में यह भी कहा कि यह हमारी सीक्रेट मीटिंग थी और अब आगे से ऐसी बैठकें लिफ्ट (lift) में ही किया करेंगे। पूरा वाकया बताते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, जब देवेंद्र जी और मैं लिफ्ट में थे तो लोगों के ध्यान में एक गाना आया होगा- ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात में ऐसा कुछ भी नहीं था। यह तो अनायास ही मुलाकात हो गई थी।
इसके अलावा एक और वाकये की चर्चा हो रही है। भाजपा (BJP) नेता और मंत्री चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने उद्धव ठाकरे को एक चॉकलेट दी। इस पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि कल आप महाराष्ट्र की जनता को चॉकलेट देंगे। दरअसल महाराष्ट्र विधानसभा में कल बजट पेश होने वाला है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यह आखिरी सत्र है। ऐसे में बजट लोक-लुभावन ऐलान किए जा सकते हैं। इसी को लेकर उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर तंज कसा। बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में इसी साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। राज्य की 288 विधानसभा सीटों में फिलहाल भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है।
Editorial

Editorial

Next Story