✕
नीट पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन
By EditorialPublished on
नीट पेपर लीक (NEET Paper leak) को लेकर चल रहा विरोध तेज होने लगा है। इसी क्रम में युवा कांग्रेस की ओर से संसद घेराव किया गया।

x

जोधपुर (कास)। नीट पेपर लीक (NEET Paper leak) को लेकर चल रहा विरोध तेज होने लगा है। इसी क्रम में युवा कांग्रेस की ओर से संसद घेराव किया गया। जिसमें जोधपुर के भी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नीट परीक्षा पेपर लीक के मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। युवा कांग्रेस जोधपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष और लोकसभा प्रभारी रामनिवास बुद्धनगर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जोधपुर से भी कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे। जहां उन्होंने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संसद का घेराव करने के लिए रवाना हुए।
इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर संसद की तरफ जाने की कोशिश की जिन्हें पुलिस ने रोक लिया। रामनिवास ने बताया की पुलिस पेपर लीक के मामले में दोषियों के बजाय इसका विरोध करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। नीट परीक्षा में केंद्र सरकार को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। संसद घेराव के लिए युकां जिलाध्यक्ष पुखराज दिवराया, शहर जिलाध्यक्ष योगेश कच्छवाहा, मनीष बिश्नोई, प्रदेश सचिव कासम खान, प्रदेश प्रवक्ता व जिला महासचिव ठाकुर बिश्नोई, इंद्रजीत बिश्नोई, लूणी विधानसभा अध्यक्ष भैराराम पटेल, शेरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष आदित्य चौधरी, सुनिल मोगड़ा, सूर्य प्रकाश सांखला, मगराज सहित जोधपुर लोकसभा युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
