amarnath yatra
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) सरकार (Government) ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) शुरू होने से लगभग 48 घंटे पहले स्वास्थ्य परामर्श जारी कर तीर्थयात्रियों (pilgrims) से आग्रह किया है कि वे ऊंचाई और मौसम की कठोर एवं अप्रत्याशित परिस्थितियों को देखते हुए रात भर पवित्र गुफा में रूकने से बचें।
कश्मीर स्वास्थ्य सेवा (kashmir health service) के निदेशक (डीएचएसके) (DHSK) ने गुरूवार को एक परामर्श जारी कर कहा, अगर आपको ऊंचाई से समस्या होने लगे तो आगे न बढ़ें, इसके बदले तुरंत उस ऊंचाई तक नीचे उतरें, जहां जलवायु आपके अनुकूल हो। कुल 52 दिन तक चलने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा 29 जून को मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में बालटाल और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग
(Anantnag)
जिले में नुनवान पहलगाम (Pahalgam) मार्गों से शुरू होगी। परामर्श में श्रद्धालुओं को ऊंचाई और कठोर एवं अप्रत्याशित मौसम को देखते हुए पवित्र गुफा (sacred cave) में रात भर रूकने से बचने की सलाह दी गई है। इसमें कहा गया कि श्री अमरनाथ जी के तीर्थ मार्गों पर अत्यधिक ऊंचाई पर यात्रा करते समय अगर किसी तीर्थयात्री को कोई समस्या होती है, तो निकटतम स्वास्थ्य सुविधा केंद्र से संपर्क करें, जिसे मार्ग पर लगभग प्रत्येक दो किमी के अंतराल पर स्थापित किया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story