terapanth samaj
मुंबई। तेरापंथ समाज (Terapanth Samaj) वाशी के स्नेह मिलन समारोह के साथ तेरापंथी सभा वाशी का शपथ ग्रहण व भिक्षु भक्ति का आयोजन 30 जून को भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी में रखा गया है। कार्यक्रम संयोजक अनिल सिंघवी एवं चेतन कोठारी ने बताया कि निलेश बाफना भिक्षु भक्ति की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक मीना ललितकुमार हर्षकुमार बोहरा परिवार एवं सहप्रायोजक भिक्षु भक्ति मंडल वाशी है। कार्यक्रम सहयोगी चंद्रा देवी हस्तीमल चंडालिया एवं भीमराज अरविन्द नमन खाटेड परिवार होंगे। तैयारियों में तेरापंथ समाज वाशी, किशोर मंडल, कन्या मंडल, अणुव्रत ट्रस्ट एवं सामायिक परिवार, सभाध्यक्ष पंकज चंडालिया, मंत्री पवन परमार, कोषाध्यक्ष राजू कावड़िया, युवक परिषद् अध्यक्ष अरविंद खाठेड़, मंत्री नीलेश कोठारी, कोषाध्यक्ष कैलाश गुंदेचा, महिला मंडल अध्यक्ष रेखा कोठारी, मंत्री सीमा मेहता, कोषाध्यक्ष भावना बाफना के साथ आचार्य भिक्षु महाश्रमण ट्रस्ट वाशी अध्यक्ष ललित बाफना, मंत्री बाबूलाल बाफना, कोषाध्यक्ष ललित बोहरा, अजीत कच्छारा, सुशील मेडतवाल, हरीश गादिया सक्रिय हैं।
सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा करते पदाधिकारी।
Next Story