✕
वर्ल्ड कप के दौरान धडल्ले से चल रही सट्टेबाजी
By EditorialPublished on
मौजूदा जारी टी 20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) क्रिकेट मैचों के दौरान बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी (betting) की जानकारी ठाणे हफ्ता वसूली निरोधक प्रकोष्ठ को मिली थी। इस खबर के आधार पर पुलिस टीम ने पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के मार्गदर्शन में भिवंडी में एक होटल ढाबे पर छापा मारकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

x

मुंबई। मौजूदा जारी टी 20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) क्रिकेट मैचों के दौरान बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी (betting) की जानकारी ठाणे हफ्ता वसूली निरोधक प्रकोष्ठ को मिली थी। इस खबर के आधार पर पुलिस टीम ने पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के मार्गदर्शन में भिवंडी में एक होटल ढाबे पर छापा मारकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल भिवंडी शहर इलाके में बड़े पैमाने पर जुए और मटके जैसे अवैध धंधे धडल्ले से जारी हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप क्रिकेट जारी होने के कारण सट्टेबाजी का बाजार भी और ज्यादा गर्म हो चला है। ठाणे हफ्ता वसूली निरोधक प्रकोष्ठ के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने ठाणे भिवंडी बायपास हायवे पर भिवंडी के पास मानकोली स्थित होटल रूक्मिणी ढाबा में छापेमारी की कार्यवाही कर वहां से सट्टेबाजी कर रहे उमेश अनिल वालेचा (30) को गिरफ्तार किया है। वालेचा उल्हासनगर का रहनेवाला है। पुलिस के मुताबिक, अंबरनाथ से फरार सागर तेजवानी और राजू तेजवानी इन दो सट्टेबाजी के आरोपियों की मदद से वालेचा अपने निजी फायदे के लिये अलग-अलग वेबसाइट के जरिये क्रिकेट सट्टेबाजी के लिये पासवर्ड मुहैया कराता था। पुलिस ने मौके से 44 हजार रुपये का माल जब्त किया है। नारपोली पुलिस स्टेशन में यह सट्टेबाजी का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
