terapanth sabha
मुंबई। शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय एवं साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा के सानिध्य में तेरापंथी सभा, मुंबई के अध्यक्ष माणक धींग एवं उनकी नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम तेरापंथ भवन, कांदिवली में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। दिनेश सुतरिया को महामंत्री एवं कमलेश चौधरी को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। मुख्य अतिथि तेरापंथी महासभा के महामंत्री विनोद कुमार बैद ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। उन्होंने मुंबई तेरापंथी सभा के पूर्व अध्यक्षों के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष धींग को शपथ दिलाई। निवर्तमान मंत्री दीपक डागलिया ने स्वागत भाषण के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया।
अध्यक्ष माणक धींग ने अपनी टीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी बाबूलाल बापना चांदरतन दूगड़ प्यारचन्द मेहता सुनीता परमार दलपत बाबेल कमलेश बोहरा बाबूलाल समदरिया को बनाया।
तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष मेघराज धाकड़, मुंबई सभा के पूर्व अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड भंवरलाल कर्णावट सुनील कच्छारा प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कोठारी जैन विश्व भारती के मंत्री सलिल लोढा युवक परिषद के राष्ट्रीय सहमंत्री भूपेश कोठारी मुंबई सभा के पूर्व कार्याध्यक्ष मनोहर लाल गोखरू फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष भीखमचन्द नाहटा रमेश धाकड़ अर्जुनलाल चौधरी के एल परमार रमेश सुतरिया ने विचार रखे। आतिथ्य सत्कार हेतु उषा माणक धींग रवि दिव्या ऋषि रिया कवीर का अभिनंदन किया गया।
terapanth sabha mumbai
साध्वी मंगल प्रज्ञा ने कहा कि संस्थाएं अनेक है लेकिन सभा सर्वोच्च संस्था होती है। अध्यक्ष का संस्था के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। माणकजी सहज एवं सरल है साथ में लेकर चलने वाले है। साध्वी प्रियंवदा ने कहा कि कार्यकर्ताओं में समर्पण, श्रद्धा एवं विनीत भाव होना चाहिए।
नव निर्वाचित अध्यक्ष धींग ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य सब के साथ मिलकर काम करना है। गुरु इंगित की आराधना करते हुए शिक्षा, सेवा चिकित्सा एवं अन्य आध्यात्मिक, सामाजिक गतिविधियों को सफलता पूर्वक संपादित करना है।
मार्गदर्शक मंडल में रमेश कुमार धाकड़ बाबूलाल कच्छारा भीखम नाहटा शांतिलाल बरमेचा संपत लाल मादरेचा अर्जुन लाल चौधरी अशोक कुमार तलेसरा सुरेंद्र कच्छारा प्रेमलता सिसोदिया हैं। संचालन महामंत्री दिनेश सुतरिया ने किया। आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष कमलेश चौधरी ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story