✕
जूलरी कारोबारी से 70 लाख की ठगी
By EditorialPublished on
स्वर्णाभूषणों की बिक्री कर पेमेंट न करते हुये एक जूलरी कारोबारी से ठगी का मामला भूलेश्वर में उजागर हुआ है। वी.पी. रोड पुलिस ने पुणे के दो कारोबारियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

x

मुंबई। स्वर्णाभूषणों की बिक्री कर पेमेंट न करते हुये एक जूलरी कारोबारी से ठगी का मामला भूलेश्वर में उजागर हुआ है। वी.पी. रोड पुलिस ने पुणे के दो कारोबारियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों के नाम भरत सोनिग्रा और सुभाष सोनिग्रा हैं। आरोपियों ने भूलेश्वर के स्वर्णाभूषण कारोबारियों से करीब 80 लाख रुपये के आभूषण क्रेडिट पर लिये थे। एक महीनों में आभूषणों का भुगतान करने की बात कहकर दोनों स्वर्णाभूषण लेकर निकल गये थे। लेकिन तीन से चार महीने बीतने के बाद भी उन्होंने स्वर्णाभूषणों का भुगतान नहीं किया। शिकायतकर्ता ने जब दोनों कारोबारियों के खिलाफ वी.पी. रोड पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
