India vs England semifinal
गयाना (एजेंसी)। टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड (India vs England semifinal) के बीच गयाना 27 जून को खेला जाना है। मैच में एक दिन बाकी है, लेकिन गयाना में भारी बारिश हो रही है। इससे मैच पूरा खेले जाने पर संदेह खड़ा हो गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान बारिश की 70% और तूफान की 28% संभावना है। आईसीसी ने बारिश होने पर मैच खत्म होने के टाइम के बाद से 250 मिनट यानी 4 घंटे का अतिरिक्त समय रखा है। इसके बाद भी मौसम और पिच खेलने के लिए अनुकूल नहीं हुई तो रद्द हो सकता है। सेमीफाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसी स्थिति में मैच रद्द होने पर सुपर-8 में ग्रुप-1 का टेबल टॉपर भारत फाइनल में पहुंच जाएगा।
भारत ने सुपर-8 के सभी 3 मैच जीते, ग्रुप में टॉपर
भारत ने सुपर-8 के ग्रुप-न में सभी तीन मैच जीते हैं और 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। मैच रद होने पर फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले सेमीफाइ‌नल जीलने वाली टीम से होगा।
भारत-इंग्लैंड में कांटे की टक्कर
टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत और इंग्लैंड ने दो-दो मैच जीते हैं। दोनों के बीच तीन ग्रुप और एक सेमीफाइनल मैच हुआ है। दोनों टीमों दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। पिछली बार इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था, हालांकि, भारत और इंग्लैंड ने कुल 23 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. जिसमें भारत को 12 और इंग्लैंड को 11 मैच में जीत हासिल हुई है।
India vs England semifinal rains
भारत-इंग्लैंड के एक-एक मैच रह हुए
इस टूर्नामेंट के लीग स्टेज में भारत और इंग्लैंड के एक-एक मुकाबले बारिश के कारण रद हो चुके हैं। 4 जून को बारबाडोस में होने वाल इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का मैच बिना टॉस हुए ही रद कर दिया गया था। इस कारण इंग्लैंड को सुपर-8 में पहुंचने के लिए स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया के मैच पर निर्भर होना पड़ा। 15 जून को फ्लोरिडा में होने वाला भारत-कनाड़ मैच भी बिना टॉस के रद्द कर दिया गया। हालाकि, भारतीय टीम लीग स्टेज के शुरुआती 3 मुकाबले जीतकर टॉप-8 में पहुंच गई थी।
गयाना में 8 जून को खोला गया था आखिरी सुकाबला
गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में टी- 20 वर्ल्ड कप के केवल 5 मैच हुए। इसमें सुपर स्टेज का एक भी मैच शामिल नहीं है। इस स्टेडियम पर अरिखरी मुकाबला 9 जून को वेस्टइंडीज और यूगांडा के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज ने 5 विकेट खोकर 173 का स्कोर किया था और यूगांडा को 39 पर ऑलआउट कर 134 रन मैच जीत लिया था। यहां का हाईएस्ट स्कोर 183 है। पिछले 5 मुकाबलों में चेज करते हुए तीन बार टीम ऑलआउट हुई है।
Editorial

Editorial

Next Story