✕
राहुल गांधी से पूछिए, कांग्रेस के ही केस पर हुआ सीबीआई का ऐक्शन
By EditorialPublished on
दिल्ली (Delhi) के कथित आबकारी नीति घोटाले (policy scams) में आरोपी बनाए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की मुश्किलें अब बढ़ चुकी हैं। अरविंद केजरीवाल को सीबीआई (CBI) ने गिरफ्तार कर लिया है।

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली (Delhi) के कथित आबकारी नीति घोटाले (policy scams) में आरोपी बनाए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की मुश्किलें अब बढ़ चुकी हैं। अरविंद केजरीवाल को सीबीआई (CBI) ने गिरफ्तार कर लिया है।
केंद्रीय जांच एजेंसी की इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) विफर गई है। आम आदमी पार्टी आरोप लगा रही है कि जब भाजपा (BJP) को लगा कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल सकती है तब साजिश के तहत सीबीआई से केजरीवाल को गिरफ्तार करवाया गया। लेकिन अब इस पर भाजपा ने भी जबाब दिया है।
भाजपा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से पूछना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने केस वापस क्यों नहीं लिया क्योंकि जो केस कांग्रेस ने दर्ज करवाया है उसी केस में सीबीआई ने ऐक्शन लिया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने कहा, आप को कांग्रेस से सवाल उठाना चाहिए क्योंकि जिस शराब घोटाले में सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया है वो केस कांग्रेस ने ही दर्ज करवाया था। सचदेवा ने कहा, सीबीआई शराब नीति घोटाले में लगातार 2022 से जांच कर रही है और केजरीवाल को पूछताछ के लिए पहले भी बुलाया गया था। संजय सिंह को अपनी साथी कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहिए कि ये शिकायत तो कांग्रेस की है और सीबीआई उसी पर जांच कर रही है, तो आज वो हैरान क्यों हैं? जांच एजेंसी और कानून अपने हिसाब से काम करते हैं। । शराव घोटाले में केजरीवाल की भूमिका स्पष्ट है, जांच एजेंसी अपना काम कर रही है, जो परिणाम आएगा सबके सामने आएगा। सचदेवा ने कहा, सीबीआई ने इस केस में पहले ही अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की है। इसी केस में मनीष सिसोदिया को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। सौरभ भारद्वाज, आतिशी, और संजय सिंह को कांग्रेस से सवाल पूछना चाहिए क्योंकि जिस केस पर सीबीआई काम कर रही है वो केस कांग्रेस ने ही दर्ज करवाया था। उन्हें राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि जब चुनाव के लिए उन्होंने गठबंधन किया तब उन्होंने अपनी शिकायत वापस क्यों नहीं ले ली।

Editorial
Next Story
Related News
X
