✕
छोटी ब्रह्मपुरी में कार पर गिरा जर्जर मकान का छज्जा
By EditorialPublished on
सूरजपोल क्षेत्र के छोटी ब्रह्मपुरी (Chhoti Brahmapuri) में तेज बारिश (heavy rain) के दौरान एक जर्जर मकान ( dilapidated house) का छज्जा एक मकान पर गिर गया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
_202406261141585140.jpg)
x
प्रातःकाल संवाददाता उदयपुर । सूरजपोल क्षेत्र के छोटी ब्रह्मपुरी (Chhoti Brahmapuri) में तेज बारिश (heavy rain) के दौरान एक जर्जर मकान ( dilapidated house) का छज्जा एक मकान पर गिर गया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
इधर इस घटना के बाद निगम के अधिकारियों ने तत्काल शहर में जर्जर मकानों का सर्वे करवाना शुरू कर दिया। गत वर्ष भी जर्जर मकानों का सर्वे करवाया गया था, जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। जानकारी के अनुसार रिमझिम बारिश के दौरान छोटी ब्रह्मपुरी में एक जर्जर मकान का जर्जर छज्जा नीचे खड़ी एक कार पर गिर गया। मकान मालिक को जैसे ही छज्जा गिरने की आवाज आई, उन्होंने बाहर आकर देखा तो छज्जे का मलबा कार पर गिरा हुआ था। उसके बाद आसपास के लोग भी इकठ्ठा हो गए। छज्जा गिरने से मौके पर कई लोग इकट्ठा हो गए। सुबह 6 बजे छज्जा गिरने के दौरान वहां पर कोई मौजूद नहीं था
अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे में छज्जे के नीचे खडी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मकान मालिक सहित आसपास के कई लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद मकान मालिक ने मलबे को हटवाने का कार्य शुरू किया।
दोपहर बाद मलबे के पूरी तरह से हटने के बाद फिर से छज्जे का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया लेकिन इस घटना ने आसपास के लोगों की नींद उड़ा दी। इधर जैसे ही नगर निगम को पता चला तो निगम ने बॉल सिटी में जर्जर मकानों का सर्वे शुरू करवा दियागया। बारिश के मौसम में लेकसिटी में इससे पहले भी जर्जर मकान में हादसे हो गए हैं। गत वर्ष जर्जर मकान के गिरने
से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई थी। उसके बाद भी नगर निगम ने एक बार फिर जर्जर मकानों को चिन्हित करने का काम किया और उसके बाद नोटिस भी जारी किए गए लेकिन उसके बाद नगर निगम ने इस कार्य को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इसके बाद कोई कार्यवाही नहीं होने से जर्जर मकानों के मालिकों ने भी नोटिसों को गंभीरता से नहीं लिया। अब फिर से सर्वे शुरू करवाया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
