✕
सुनीता विलियम्स 12 दिन से स्पेस में फंसीं
By EditorialPublished on
भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर की इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (International Space Station) से पृथ्वी पर वापसी एक बार फिर टल गई है। दोनों अंतरिक्ष यात्री पिछले 12 दिन से स्पेस में फंसे हुए हैं। सुनीता और विल्मोर 6 जून को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे। इन्हें 13 जून को वापस आना था।

x

न्यूयॉर्क (एजेंसी)। भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर की इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (International Space Station) से पृथ्वी पर वापसी एक बार फिर टल गई है। दोनों अंतरिक्ष यात्री पिछले 12 दिन से स्पेस में फंसे हुए हैं। सुनीता और विल्मोर 6 जून को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे। इन्हें 13 जून को वापस आना था।
हालांकि, नासा की बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण लगातार चौथी बार इनकी वापसी टाली गई है। पहली घोषणा 9 जून को की गई थी, जिसमें बताया गया था कि लैंडिंग को 18 जून तक आगे बढ़ाया जा रहा है।
इसके बाद वापसी को बढ़ाकर 22 जून किया गया। फिर, वापसी की तारीख 26 जून कर दी गई। अब नासा ने कहा है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर लौटने में और समय लग सकता है। हालांकि, इनके वापस लौटने की कोई नई तारीख नहीं बताई गई है। नासा ने बताया है कि दोनों किसी खतरे में नहीं है। जिस स्पेसक्राफ्ट में उन्हें वापस आना था उसमें हीलियम लीकेज हो रहा है। खामी दूर करने के प्रयास चल रहे हैं। इस स्पेसक्राफ्ट की क्षमता 45 दिन की है, 18 दिन गुजर चुके हैं।
लॉन्चिंग के बाद ही स्पेसक्राफ्ट में आ गई थी खराबी
बोइंग का स्टारलाइनर मिशन बुधवार 5 जून को रात 8.22 बजे लॉन्च हुआ था। फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से यूएलए के एटलस वी रॉकेट से लॉन्च किया गया था। स्पेसक्राफ्ट अगले दिन यानी, 6 जून को रात 11.03 बजे आईएसएस पहुंचा था। इसे रात 9.45 बजे पहुंचना था, लेकिन रिएक्शन कंट्रोल भ्रस्टर में परेशानी आ गई थी।
Next Story
Related News
X

