modi
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अगले महीने रूस ( Russia) की यात्रा पर जा सकते हैं। खुद रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है। क्रेमलिन ने मंगलवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने रूस की यात्रा पर जाने वाले हैं। पुतिन (Putin) के विदेश मामलों के सहयोगी दूरी उशाकोव ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा की तैयारी की जा रही है, लेकिन उन्होंने कोई तारीख नहीं बताई। अगर दौरा होता है तो करीब पांच वर्षों में भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला रूस दौरा होगा। मोदी ने सितंबर 2019 में रूस का वैरा किया था।
Next Story