✕
आचार्य तुलसी का महाप्रयाण दिवस मनाया
By EditorialPublished on
साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा के सानिध्य में आचार्य तुलसी (Acharya Tulsi) का महाप्रयाण दिवस मनाया गया। समारोह में उन्होंने कहा कि आचार्य तुलसी व्यक्ति नहीं विचार थे, संस्कारों का बीजारोपण करने वाले संस्कारक थे।

x

मुंबई। साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा के सानिध्य में आचार्य तुलसी (Acharya Tulsi) का महाप्रयाण दिवस मनाया गया। समारोह में उन्होंने कहा कि आचार्य तुलसी व्यक्ति नहीं विचार थे, संस्कारों का बीजारोपण करने वाले संस्कारक थे। उनके उपदेश शताब्दियों तक हमें प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे। उन्होंने अणुव्रत आंदोलन की शुरुआत की। राजनीति के क्षेत्र में भी उनका विशेष सम्मान किया गया। साध्वी सुदर्शनप्रभा साध्वी राजुलप्रभा साध्वी शौर्यप्रभा ने भक्तिमय गीत की प्रस्तुति दी। मालाड सभाध्यक्ष गणेशलाल कोठारी ने स्वागत किया। मुंबई तेरापंथ सभाध्यक्ष माणक धींग मंत्री दिनेश सुतरिया तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के मंत्री प्यारचंद मेहता ने विचार रखे। आभार ज्ञापन मंत्री सुरेश धोका ने किया। संचालन साध्वी राजुल प्रभा ने किया।
Next Story
Related News
X

