raj
मुंबई (प्रा.सं.)। महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) में सोमवार को राज ठाकरे (Raj Thackeray) की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) के कोर ग्रुप की बैठक हुई। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Election) की तैयारियों का जायजा लिया गया। राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों का सर्वे एमएनएस (MNS) की तरफ से किया जा रहा है। अबतक 88 सीटों की सर्वे रिपोर्ट आ चुकी है। इन सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों को शॉर्टलिस्ट किया जा रहा है। महायुति (Mahayuti) के साथ गठबंधन (alliance) होगा करना है या फिर अकेले चुनाव लड़ना है, इस पर भी मंथन किया जा रहा है। जुलाई महीने से राज ठाकरे महाराष्ट्र दौरे की शुरुआत करेंगे। राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे
(Amit Thackeray)
भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव खास एंट्री होने वाली है। अमित ठाकरे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार में अहम भूमिका निभाएंगे।
पार्टी नेताओं को दी गई जिम्मेदारी
पार्टी के कोर ग्रुप कि बैठक को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा, 'आज हमारे पार्टी की बैठक थी। इस बैठक में हमने चुनाव के मुद्दों पर चर्चा की। सभी को कई जिम्मेदारी दी गई है, आगे उसपर पर चर्चा की जाएगी।'
सभी समाज को साथ लेकर चलना जरूरी- राज ठाकरे
इसके साथ ही राज ठाकरे ने कहा, 'जिस तरह ओबीसी और मराठा समाज में द्वेष बढ़ा रहा है। सभी समाज को साथ लेकर चलना जरूरी है। जातिवाद से वोट मिलता है, इसलिए नेता इसे आगे बढ़ा रहे हैं। जातिवाद से वोट का बंटवारा होता है। मैंने देखा है कि अब राज्य के स्कूली बच्चे भी जाति की बात करने लगे हैं। ठाकरे ने कहा कि वह राज्य में जाति और धर्म के नाम पर जहर फैलाया जा रहा है। इससे उन्हें फायदा होता है, इसलिए जहर फैला रहे हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार जैसी घटना पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक को हमारे राज्य में होने लगेंगी।
Editorial

Editorial

Next Story