highway
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश का - सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे (expressway) दिल्ली (Delhi) से मुंबई (Mumbai) के बीच बन रहा है, ये बात तो सभी जानते हैं, लेकिन दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे दो ऐसे शहरों को जोड़ रहा - है, जिनके बीच सैकड़ों किलोमीटर का रेगिस्तान पड़ता है।
इस एक्सप्रेसवे की खास बात भी यही है कि यह रेगिस्तान (Desert) को चीरकर बनाया जा रहा और अगले साल दिसंबर तक पूरा भी हो जाएगा। एक बार इस पर सफर शुरू हो गया तो अभी लगने वाला समय घटकर महज आधा रह जाएगा। इतना ही नहीं व्यापारिक रूप से अहम माने जाने वाले इन दोनों शहरों के बीच आने-जाने में लगने वाला खर्चा भी कम हो जाएगा।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं पंजाब के अमृतसर से गुजरात के जामनगर तक जाने वाले एक्सप्रेसवे की। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की दूरी जहां 1350 किलोमीटर है तो यह एक्सप्रेसवे भी 1316 किलोमीटर का बनाया जा रहा है। यह देश का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे
(biggest expressway )
है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी (National Highway Authority) ने इसे दिसंबर, 2025 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इस एक्सप्रेसवे का बड़ा हिस्सा तैयार भी हो चुका है। औद्योगिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा यह एक्सप्रेसवे राजस्थान और हरियाणा में सैकड़ों किलोमीटर के रेगिस्तान को पार करेगा। इसका फायदा आम आदमी के साथ कारोबारियों को भी मिलेगा। अमृतसर के आसपास के कई औद्योगिक शहर सीधे तौर पर गुजरात के औद्योगिक शहरों से जुड़ जाएंगे। एक्सप्रेसवे का 500 किलोमीटर हिस्सा राजस्थान से गुजरेगा, जिसमें काफी दूरी रेतीली जमीन से पार होगी।
अभी कितना समय लगता है
अमृतसर से जामनगर की मौजूदा दूरी 1516 किलोमीटर की है, जिसे पूरा करने में करीब 26 घंटे का समय लग जाता है। नया एक्सप्रेसवे बन जाने से दूरी भी 216 किलोमीटर कम हो जाएगी और सफर का समय तो आधा घटकर महज 13 घंटे रह जाएगा।
Editorial

Editorial

Next Story