neet exam
नई दिल्ली (एजेंसी)। नीट पेपर लीक (NEET paper leak) में एफआईआर (FIR) दर्ज करने के बाद सीबीआई (CBI) ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने विहार (Bihar), गुजरात (Gujarat) के गोधरा (Godhra) और राजस्थान (Rajasthan) के तीन और अन्य राज्यों के मिलाकर कुल 5 नीट एग्जाम में हुई गड़बड़ी से जुड़े केस टेक ओबर कर लिया। अब केंद्रीय जांच एजेंसी खुद इन सभी मामलों की जांच करेगी।
सभी केस की फाइल सीबीआई ने राज्य पुलिस से लेकर जांच शुरू कर दे है। जांच एजेंसी के सूत्रों का कहना है इनमें सबसे मुख्य बिहार का मामला है, जहां पेपर लीक की बात सामने आ रही है। वहां एजेंसी को पेपर लीकेज कॉन्सपिरेसी मॉड्यूल की जांच करनी है। उसकी तह तक पहुंचना है।
कहीं सारे तार बिहार से तो नहीं जुड़े
जांच एजेंसी जानना चाहती है कि कहीं एक ही जगह से तो सारे तार नहीं जुड़े। विहार में नीट परीक्षा को लेकर तरह-तरह के खुलासे हो रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने पेपर लीक मामले में चिंटू, प्रभात रंजन और संजीव मुखिया के साथ कई और लोगों की भूमिका मानी है। इसमें एक शख्स का नाम मनीष प्रकाश है। कहा जा रहा है कि इसी शख्स ने अपने दोस्त आशुतोष से कहकर लर्न एंड प्ले स्कूल को परीक्षार्थियों के लिए वुक कराया था।
गोधरा का मामला कुछ अलग
गोधरा का केस थोड़ा अलग है। गोधरा में कैंडिडेट को जगह किसी और को एग्जाम दिलाने की बात सामने आई है। वहां स्थानीय पुलिस ने छापेमारी में एक स्कूल के प्रिंसिपल समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से करोड़ों की नकदी और चेक भी बरामद किए गए थे। तो वहां मामला प्रॉक्सी कैंडिडेट या चीटिंग का है। फिर भी जांच एजेंसी पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और तार तलाशने की कोशिश हो रही है कि कहीं बिहार से इसका रिश्ता भी तो नहीं है।
Editorial

Editorial

Next Story