gehlot sharma
कार्यालय संवाददाता जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की कुशलक्षेम पूछी। शर्मा ने गहलोत के सिविल लाइंस स्थित राजकीय आवास पर जाकर उनसे मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। शर्मा ने गहलोत से उनके स्वास्थ्य (Health) की जानकारी ली और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उल्लेखनीय है कि गहलोत गत लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में पंजाब (Panjab) में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान अचानक स्लिप डिस्क (slip disc) की परेशानी हो जाने के बाद घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
Next Story