✕
आचार्य तुलसी का महाप्रयाण दिवस मनाया
By EditorialPublished on
बांद्रा में साध्वी शकुंतला कुमारी के सानिध्य में आचार्य तुलसी (Acharya Tulsi) का महाप्रयाण दिवस मनाया गया। ज्ञानशाला के बच्चों ने तुलसी अष्टक से गुरुदेव स्तुति की।
_202406251114392947.jpg)
x
_202406251114392947.jpg)
मुंबई। बांद्रा में साध्वी शकुंतला कुमारी के सानिध्य में आचार्य तुलसी (Acharya Tulsi) का महाप्रयाण दिवस मनाया गया। ज्ञानशाला के बच्चों ने तुलसी अष्टक से गुरुदेव स्तुति की। ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं व महिला मंडल ने गीत का संगान किया। मुंबई सभा उपाध्यक्ष मुकेश नौलखा ने विचार रखे। साध्वी शकुंतला कुमारी ने कहा कि गणाधिपति के हृदय में वत्सलता, अंतर्मन में सरलता, होंठों पर पवित्रता, प्रकृति में प्रेमलता और जीवन में परोपकारिता थी। साध्वी संचितयशा ने कहा कि गुरुदेव करुणा के महासागर थे। उन्होंने अणुव्रत आंदोलन का सूत्रपात कर विश्व को देन दी। साध्वी जागृत प्रभा ने कविता प्रस्तुत की। साध्वी रक्षितयशा ने संचालन किया।
Next Story
Related News
X

