Dombivali Mahila Mandal
मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल डोंबिवली (Terapanth Mahila Mandal, Dombivali) ने “विसर्जन कार्यशाला” (Visarjan Workshop) का आयोजन मुनि कमल कुमार ठाणा 4 के सानिध्य में किया। मुनि ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की। मंडल अध्यक्ष सीमा कोठारी ने स्वागत किया। मुनि कमल कुमार ने कहा कि आचार्य तुलसी एक प्रयोगधर्मा आचार्य थे। उन्होंने महिला समाज को नए शिखर पर पहुँचा दिया। उन्होंने कहा कि इंसान को अपने कषायों का विसर्जन करने का लक्ष्य रखना चाहिए। जूली मेहता, तेरापंथी सभा, युवक परिषद, महिला मंडल एवं ज्ञानशाला की उपस्थिति रही।
Editorial

Editorial

Next Story