Churu Citizens Association Mumbai
मुंबई। रविवार को चूरू नागरिक संघ मुंबई (Churu Citizens Association Mumbai) की सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से आगामी मैनेजिंग कमेटी के लिए अध्यक्ष- सुभाष चौधरी, सचिव- रविप्रकाश बगड़िया, कोषाध्यक्ष- शिवकुमार भाऊवाला, मुख्य सलाहकार- मुरलीमनोहर बालाण, संरक्षक-विश्वनाथ बगड़िया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- किशनलाल मोर, उपाध्यक्ष- सुशील कंदोई,सह सचिव-राजीव कोठारी का चयन किया गया। वहीं जनसंपर्क अधिकारी लक्ष्मीकांत गुप्ता को बनाया गया। संघ की मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सुशील सर्राफ को सौंपी गयी। श्रवण सराफ को संगठन प्रभारी बनाया गया।
पूर्व अध्यक्ष संजय सरावगी ने नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चौधरी व कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी और अधिक ऊर्जा के साथ चूरू नागरिक संघ बुलन्दियों की ओर से अग्रसर होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने कहा कि चूरू नागरिक संघ का उद्देश्य नये सदस्यों को जोड़ना तथा चूरू व मुंबई में समाजिक सरोकारों को बढ़ावा देना, समाजोत्थान की दिशा में प्रगति के साथ चूरू के विकास की पहली प्राथमिकता रहेगी।
Editorial

Editorial

Next Story