australia vs india
Australia vs India ग्रोस आइलेट (एजेंसी)। आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम (Indian Team) टी-20 विश्व कप (T20 World Cup) सुपर आठ (Super 8) चरण के अपने आखिरी मैच में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया (Australia) को हराकर अंतिम चार में प्रवेश के इरादे से उतरेगी जबकि अफगानिस्तान से अप्रत्याशित हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए यह 'करो या मरो' का मुकाबला है। अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे वर्ल्ड कप का बदला ले लिया अब भारत के पास भी ऑस्ट्रेलिया से वनडे वर्ल्ड कप की खिताबी हार का बदला लेने का भरपूर मौका है। भारतीय टीम लगातार तीसरी जीत के साथ ग्रुप में शीर्ष रहकर सेमीफाइनल में जाना चाहेगी। वहीं अफगानिस्तान से शनिवार की रात को हारी 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम को हारने पर बाहर होना पड़ सकता है।
ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ना होगा
अफगानिस्तान से हारने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया को जीतने के साथ यह दुआ भी करनी होगी कि राशिद खान की टीम सोमवार की रात बांग्लादेश से मुकाबला हार जाए। तीन सुपर आठ मैच एक एक दिन के अंतर पर खेलने की दशा में टीम प्रबंधन खिलाड़ियों को रोटेट कर सकता था, लेकिन इसकी संभावना नहीं दिख रही। शनिवार की रात यहां पहुंची भारतीय टीम ने अभ्यास नहीं किया। अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने रन बनाए जबकि शिवम दुबे ने भी अहम पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे सकारात्मक बात हार्दिक पंड्‌या का हरफनमौला प्रदर्शन रही है, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों के जौहर दिखाए है। कुलदीप यादव की फिरकी भी कैरेबियाई पिचों पर असरदार साबित हो रही है।
कंगारुओं के लिए करो या मरो
डेरेन सैमी स्टेडियम पर यह दूसरा दिन का मैच होगा। दिन रात के मैचों में बड़े स्कोर बने हैं, लेकिन पिछले मैच में इंग्लैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका के रिव्रलाफ 164 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी थी। ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ बत्लेबाजी के 'फ्लॉप शो' के बाद काफी सुधार करना होगा। ऑस्ट्रेलिया की फील्डिंग में लचर प्रदर्शन भी हैरान करने वाला था। यह देखना रोचक होगा कि कोहली लेग स्पिनर एडम जम्पा का सामना कैसे करते हैं जो कई मौकों पर उनका विकेट ले चुके हैं।
टॉप फिनिश के लिए जीत सबसे बेहतर उपाय
भारतीय टीम अंतिम चार में पहुंचती है तो उसका सेमीफाइनल मैच गुयाना में होगा। उस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है और बारिश की 70 तक आशंका है। अगर वह सेमीफाइनल बारिश के कारण रद्द होता है तो सुपर-8 में टॉप फिनिश कर वहां तक पहुंची टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। भारत अगर आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो वह बिना किसी अगर-मगर के ग्रुप-1 में टॉप फिनिश कर लेगा। हार की स्थिति में भी भारत टॉप फिनिश कर सकता है लेकिन तब यह देखना होगा कि उसका नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर रहे।
बारिश बिगाड़ देगी ऑस्ट्रेलिया का खेल?
भारत का सोमवार को ऑस्ट्रेलिया से सेंट लुसिया में सामना होगा। इस मैच में भारतीय टीम अपने विजयी स्थ को जारी रखना चाहेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी। रविवार को उन्हें अफगानिस्तान के हाथों 21 रनों से करारी हार मिली। इससे उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो गई है।
Editorial

Editorial

Next Story