✕
नियम पालन नहीं किया तो स्कूलों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
By EditorialPublished on
राज्य सरकार ने प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 4 तक के बच्चों के स्कूली समय में बदलाव किया है। सरकार के आदेश के मुताबिक, कक्षा 4 तक के बच्चों की कक्षायें सुबह 7 बजे के बजाये सुबह 9 बजे से शुरु होंगी।

x

मुंबई। राज्य सरकार ने प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 4 तक के बच्चों के स्कूली समय में बदलाव किया है। सरकार के आदेश के मुताबिक, कक्षा 4 तक के बच्चों की कक्षायें सुबह 7 बजे के बजाये सुबह 9 बजे से शुरु होंगी। लेकिन बड़ी तादाद में स्कूल अभी तक इस नियम का पालन करने से कतरा रहे हैं। राज्य सरकार ने अब ऐसे स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बच्चों की स्कूली कक्षायें सुबह 9 बजे करने का ऐलान सरकार ने फरवरी में ही कर दिया था। मौजूदा अकादमिक वर्ष में यह नियम लागू किया गया है। छोटे बच्चों को पर्याप्त नींद मिले और उनकी सेहत पर किसी भी तरह से कोई बुरा असर ना पड़े, इस लिहाज से यह फैसला किया गया है। हालांकि कई स्कूलों ने इस नियम पर अपना एतराज भी जताया था लेकिन बावजूद इस अकादमिक वर्ष से यह नियम लागू कर दिया गया है और स्कूलों को अपनी कक्षायें इसी नियम के हिसाब से संचालित करने के निर्देश दिये गये हैं।
नियम लागू करने से पूर्व राज्य शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने शिक्षाविदो, टीचर्स और अभिभावकों से व्यापक स्तर पर राय मशविरा किया था। अधिकांश ने इस नये नियम का समर्थन किया है। एक जून से मुंबई, ठाणे, रायगड़, पालघर इलाकों में स्कूल खुलने शुरु हो गये हैं। अभी तक सारे स्कूल खुल चुके हैं लेकिन कई स्कूल ऐसे हैं जो अभी पुराने ढर्रे पर ही चल रहे हैं। यही वजह है कि अब मुंबई डिवीजन के शिक्षा उपनिदेशक संदीप सांगवे ने कड़े शब्दों में स्कूलों को चेतावनी जारी कर नियम पालन करने की अपील की है।

Editorial
Next Story
Related News
X
