✕
राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
By EditorialPublished on
राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान जोधपुर, (National Skill Training Institute Jodhpur) कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार में आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) का आयोजन किया गया।

x

जोधपुर (कास)। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान जोधपुर, (National Skill Training Institute Jodhpur) कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार में आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के कार्यालयाध्यक्ष सुजीत आर सिंह, उपनिदेशक, एनएसटीआई, आशीष वर्मा, मीडिया एवं संचार अधिकारी, पत्र सूचना कार्यालय, राजेश चौधरी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र, जोधपुर तथा संस्थान के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में पतंजली योग पीठ के योगाचार्य प्रमोद कुमार माचरा तथा श्रीमती सुजाता शर्मा ने सभी को योगाभ्यास करवाया। कार्यक्रम में सुजीत आर सिंह, उपनिदेशक, एनएसटीआई द्वारा सभी को संबोधित करते हुए योग के महत्व को समझाया गया।
संस्थान के सहायक निदेशक विश्राम मीना एवं बीरसिंग पी धामी के द्वारा योगाचार्य प्रमोद कुमार माचरा तथा श्रीमती सुजाता शर्मा को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रशिक्षण अधिकारी पल्लब दत्ता द्वारा किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
