Mira Rajput
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) भले ही फिल्मी दुनिया में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वह अपने एक्टर पति से कम लाइमलाइट (Limelight) में नहीं रहतीं। मीरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। मीरा राजपूत एक्ट्रेस भले नहीं बनीं, लेकिन अब वह बिजनेस वुमन ( business woman) जरूर बन चुकी हैं। स्टार वाइफ ने हाल ही में अपना स्किनकेयर ब्रांड लॉन्च किया है, जिसका नाम 'अकिंड' (Akind) है। यानी मीरा राजपूत भी अब फुल टाइम वर्किंग वुमन (working woman) बन चुकी हैं। खैर, सिर्फ यही एक वजह नहीं है जिसके चलते मीरा चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में मीरा ने 2017 में वर्किंग वुमन्स पर दिए अपने बयान को लेकर माफी मांगी है। दरअसल, 2017 में मीरा राजपूत ने वर्किंग मदर्स
(working mothers)
पर अपने बच्चों के साथ समय न बिताने और उन्हें काम के लिए घर पर छोड़ देने को लेकर सवाल उठाया था। अब उन्हें 7 साल बाद अपनी इस गलती का एहसास हुआ है। जिसके चलते मीरा ने लोगों से अपने पुराने बयान को लेकर माफी भी मांगी है। मीरा राजपूत ने बातचीत में अपने पुराने बयान को लेकर माफी मांगी है। मीरा राजपूत ने अपने पुराने बयान को लेकर लोगों में हुई गलतफहमियों पर अपना रुख साफ किया। उन्होंने अपनी पिछली बयान को लेकर अफसोस जाहिर किया है। साथ ही मीरा ने ये भी कहा कि लोगों में उन्हें लेकर सबसे बड़ी गलत धारणा ये है कि वह वर्किंग मदर्स को निचले दर्जे का मानती हैं।
Editorial

Editorial

Next Story