diamonds stolen
मुंबई। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भारत डायमंड बोर्स स्थित एक डायमंड कारोबारी के दफ्तर से 89.6 लाख रुपये कीमत के डायमंड्स की चोरी के साथ ही ठगी और धोखाधडी का मामला सामने आया है। इस मामले में एक डायमंड ब्रोकर पर आरोप है। बीकेसी पुलिस ने संदिग्ध ब्रोकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्रोकर की पहचान मीत शाह के तौर पर की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ठगी और चोरी की यह वारदात 24 जनवरी की है जब शाह ने शिकायतकर्ता डायमंड कारोबारी दीपक मोरडिया (36) से उनके दफ्तर में मुलाकात की थी। शाह ने मोरडिया को बताया था कि उसके पास डायमंड के अच्छे खरीदार है। इसी के आधार पर उसने मोरडिया से बेचने के लिये डायमंड लिये थे। लेकिन बाद में उसने ना तो कोई भुगतान किया और ना ही डायमंड लौटाये। हर बार वह केवल बहाने बनाता रहा और टालमटोल करता रहा। जब मोरडिया तंग आ गये और उन्हें यकीन हो गया कि शाह ने उनको ठगी का शिकार बनाया है तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
Editorial

Editorial

Next Story