Bhajanlal Sharma
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान (Rajasthan) में अब हर महीने वैकेंसी निकाली जाएगी। यह ऐलान सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने किया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई कर्मचारी रिटायर होगा, उसके पद पर वैकेंसी निकाली जाएगी ताकि बैकलॉग जैसी समस्याओं से युवाओं को परेशान न होना पड़े।
उन्होंने यह भी कहा सरकार कॉलेज (College) लेक्चरर (Lecturer) के रिटायरमेंट (Retirement) की उम्र 65 साल करने पर मंथन कर रही है। सीएम आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन में पहुंचे थे। अधिवेशन में उन्होंने कहा- सरकार के गठन में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसलिए मैं युवाओं से कहना चाहता हूं, आप किसी भी तरह की चिंता न करें। हमारी सरकार में कोई भी पद खाली नहीं रहेगा।
हम हर महीने वैकेंसी निकालेंगे। सीएम ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- राजस्थान में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार (Congress Sarkar) ने बिना शिक्षकों के ही बड़ी संख्या में कॉलेज खोल दिए थे। उनमें न कोई स्थाई शिक्षक है और न ही प्राचार्य हैं। इसलिए हमारी सरकार ने इन सभी कॉलेज के रिव्यू के लिए हाई पावर कमेटी का गठन किया है, जो इन कॉलेज का निरीक्षण करेगी। वहां की कमियों को कैसे दूर किया जा सकता है, इस पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार कॉलेज में शिक्षकों के रिटायरमेंट की आयु (retirement age) सीमा को बढ़ाकर 65 वर्ष करने पर भी मंथन कर रही है। इसके साथ ही प्रत्येक विभाग में हर साल कर्मचारियों का प्रमोशन हो, उन्हें मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। इसको लेकर हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

Editorial

Editorial

Next Story