Vande Bharat Bengaluru-Madurai route
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में अब तक लगभग सभी राज्यों में बंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेन शुरू की जा चुकी है। अब नए- नए रूट्स पर वंदे भारत को चलाने की तैयारी है, जिससे ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को फायदा मिल सके। अब बेंगलुरू-मदुरै रूट (Bengaluru-Madurai route) पर बंदे भारत चलने जा रही है। इसकी शुरूआत 20 जून को होगी।
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो वंदे भारत एक्सप्रेस मदुरै रेलवे स्टेशन से सुबह 5.15 बजे चलेगी और फिर दोपहर 1.15 बजे बेंगलुरू पहुंच जाएगी। इसके बाद वापसी के समय वंदे भारत बेंगलुरू रेलवे स्टेशन से दोपहर 1.45 पर चलेगी और फिर शाम पांच बजे सलेम स्टेशन पहुंचेगी। रात 8.20 बजे त्रिची और फिर रात 10.25 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी।
बेंगलुरू-मदुरै बंद भारत ट्रेन भी अन्य वंदे भारत की तरह आठ कोच वाली हो सकती है। इसमें भी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार दो तरह के कोच होंगे और दोनों के अलग-अलग किराए होंगे। हालांकि, यदि यात्रियों की मांग और बढ़ती है तो इन बंदे भारत ट्रेनों में भविष्य में अतिरिक्त कोच की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।
मदुरै बेंगलुरू बंदें भारत ट्रेन के किराए की अभी आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि एसी चेयर कार का किराया 1300 के करीब और एग्जीक्यूटिव कोच का किराया लगभग 2300 रूपये के आसपास हो सकता है। वहीं, आने वाले समय में कई अन्य रूट्स पर भी वंदे भारत ट्रेन को शुरू किया जा सकता है। इसी में एक एग्मोर नागरकोइल वंदे भारत है। इसकी भी शुरुआत जल्द की जा सकती है।
Next Story