Terapanthi Sabha Shishoda
मुंबई। तेरापंथी सभा शिशोदा (Terapanthi Sabha Shishoda) की नवमनोनीत कार्यकारिणी का शपथ समारोह कांदिवली में सभाध्यक्ष राजेश धाकड़ की अध्यक्षता में हुआ। रेणू कोठारी ने मंगलाचरण किया। श्रावक निष्ठा पत्र वाचन मुंबई सभाध्यक्ष माणक धींग ने किया। शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय, साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा व सहवर्ती साध्वीवृंद का सानिध्य रहा। मुख्य अतिथि राजस्थान के मंत्री अविनाश गहलोत थे। मुंबई सभाध्यक्ष माणक धींग, आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़, मंत्री प्यारचंद मेहता, कोषाध्यक्ष भगवती धाकड़, महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन अध्यक्ष कुंदन धाकड़, अरविंद धाकड़, हेमंत धाकड़, किशोर धाकड़ की उपस्थिति रही। मंत्री महावीर धाकड़ ने स्वागत किया।
अध्यक्ष राजेश धाकड़ ने मंत्री महावीर धाकड़, कोषाध्यक्ष ख्यालीलाल धाकड़, उपाध्यक्ष मीठालाल धाकड़, उपाध्यक्ष सुरेश धाकड़, सहमंत्री किशन धाकड़ व आनंदीलाल धाकड़, संगठन मंत्री राजेश धाकड़ के नाम की घोषणा की। निवर्तमान अध्यक्ष रोशनलाल धाकड़ ने सभी को शपथ दिलाई। मेघराज धाकड़ ने मंत्री गहलोत से ग्राम विकास में आवश्यक कार्यो को सरकार के सहयोग से पूरा कराने में सहयोग की बात कही। अध्यक्ष राजेश धाकड़ ने अपने कार्यकाल की रूपरेखा रखी। गहलोत ने गाँव विकास में हरसंभव योगदान की बात कही। सुनयना धाकड़, महिला मंडल अध्यक्ष कंचनदेवी धाकड़, दिनेश धाकड़, विनीत बहू मंडल अध्यक्ष सीमा, भावना आदि ने विचार रखे। कोषाध्यक्ष ख्यालीलाल धाकड़ सहित कार्यकारणी सदस्य और युवक परिषद् की टीम सक्रिय रही। यह जानकारी संजय धाकड़ ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story