smriti mandhana century
बेंगलुरु (एजेंसी)। भारतीय महिला टीम (India women team) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 3 मैच की सीरीज के दूसरे वनडे मैच को 4 रन से जीत लिया है।
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 3 विकेट पर 325 रन बनाए। रन चेज कर रही दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा बूलवार्ट ने 135 रन की पारी खेली वहीं ऑल राउंडर मरीजेन कैप ने 114 रन बनाए। इन दोनों के शतक के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की पारी 321 पर सिमट गई। मैन ऑफ द हरमनप्रीत कौर को चुना गया।
भारत की महिला क्रिकेट टीम ओपनिंग बैटर स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में सेंचुरी लगाई।
मंधाना ने बुधवार को बेंगलुरु में खेले जा रहे दूसरे वनडे में 136 रन की पारी खेली। पहले वनडे में मंधाना ने 117 रन की पारी खेली थी। आज के मैच में कप्तान हरमनप्रीत ने भी शतक लगाया। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 326 रन का टारगेट दिया है। भारतीय टीम ने पहली बार वनडे क्रिकेट में घरेलु मैदान पर 300 का आंकड़ा पार किया।
स्मृति मंधाना का दोहरा प्रदर्शन
मंधाना ने 120 गेंदों पर 136 रन की पारी खेली। उन्होंने 18 चौके और 2 सिक्स लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 113 का था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका जब बैटिंग करने उतरी, तब मंधाना ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका की टॉप ऑर्डर बैटर सून लुस का विकेट लिया। मंधाना की गेंदपर विकेटकीपर ऋवा घोष ने उनका कैच पकड़ा। लुस सिर्फ 12 रन बना सकीं।
हरमनप्रीत कौर का भी शतक
मुकाबले में 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 100/2 था और तब हरमनप्रीत कौर ने मंधाना के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका पर फिर अटैक किया। दक्षिण अफ्रीका ने फील्डिंग में भी लापरवाही बरती जबकि कई बार उनकी गेंदबाजी भी खराब रही। इसका फायदा उठाते हुए हरमनप्रीत कौर ने आखिरी ओवर में अपना छठा शतक भी पूरा किया, उन्होंने नाबाद 88 बॉल में 103 रन बनाए। त्रवा घोष 25 रन पर हरमनप्रीत के साथ नाबाद रही।
Editorial

Editorial

Next Story