✕
सलमान को धमकीभर वीडियो, आरोपी का बिश्नोई गैंग से कोई रिश्ता नहीं
By EditorialPublished on
वीडियो अपलोड कर अभिनेता सलमान खान को जानलेवा धमकी देनेवाले आरोपी का लॉरेंस बिशनोई गैंग (Bishnoi gang) से कोई लेना देना नहीं है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी बनवारीलाल गुर्जर की उम्र 25 साल है और वह राजस्थान का रहनेवाला है।

x

मुंबई। वीडियो अपलोड कर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को जानलेवा धमकी देनेवाले आरोपी का लॉरेंस बिशनोई गैंग (Bishnoi gang) से कोई लेना देना नहीं है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी बनवारीलाल गुर्जर की उम्र 25 साल है और वह राजस्थान का रहनेवाला है। उसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से खुद को जुड़ा हुआ बताते हुये सलमान खान को धमकानेवाला वीडियो अपलोड किया था। अब शहर क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा हुआ है कि इस आरोपी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई लिंक नहीं है।
आरोपी के पास 19 ईमेल आईडी हैं और पुलिस को शक है कि उसने अपने यूट्यूब चैनल पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज हासिल करने के मकसद से यह वीडियो तैयार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस चैनल को ब्लॉक करने के लिये यूट्यूब से लिखित निवेदन किया जायेगा।
पुलिस के मुताबिक, अभी तक गुर्जर और बिश्नोई गैंग के बीच कोई सीधा संबंध स्थापित नहीं हो पाया है। साफ लगता है कि ज्यादा से ज्यादा व्यूज हासिल करने के लिये ही उसने यह वीडियो अपलोड किया है। पुलिस आरोपी के सोशल मीडिया एकाउंट्स की जांच कर रही है। मंगलवार को स्थानीय अदालत ने गुरुवार तक गुर्जर की पुलिस हिरासत बढ़ा दी है।
12 जून को दक्षिण साइबर पुलिस ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड होने के बाद आरोपी गुर्जर के खिलाफ इस धमकी मामले में एफआईआर दर्ज की है। इस वीडियो में आरोपी ने कहा था कि गोल्डी (बरार), रोहित (गोदारा), नितिन और विवेक (जेल में बंद गैगस्टर बिश्नोई के सभी सहयोगी) हमारे साथ है। आरोपी ने बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी देते हुये कहा था कि बार-बार कहने के बाद भी सलमान ने काले हिरन के शिकार मामले में माफी नहीं मांगी है। यह उसके रवैये को दर्शाता है। चाहे कितनी भी सुरक्षा कड़ी हो, सलमान को निपटा दिया जायेगा। पुलिस ने इस वीडियो आईडी को ट्रेस किया और राजस्थान के बूंदी गांव से आरोपी गुर्जर को गिरफ्तार किया। आरोपी को रविवार को मुंबई लाया गया था।

Editorial
Next Story
Related News
X
