dhan
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Sarkar) ने तीसरा कार्यकाल संभालते ही वे दिनों के अंदर देशभर के किसानों को डबल तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल (central cabinet) ने मौजूदा फसल सत्र (harvest season) यानी 2024-25 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) (MSP) को मंजूरी दी है।
इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री (Union Minister) अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने बताया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 117 रूपये बढ़ाकर 2,300 रूपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। यह 5.35 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। मोदी सरकार-3.0 की दूसरी कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसलों के बारे में अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में धान
(Paddy)
, रागी (Ragi), बाजरा (Bajra), ज्वार (Jowar), मक्का (Maize) और कपास (Cotton) सहित 14 खरीफ फसलों के नए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी गई है।
एमएसपी वृद्धि की घोषणा करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कैबिनेट ने कृषि लागत और मूल्य आयोग की सिफारिशों के आधार पर 14 खरीफ (ग्रीष्मकालीन) फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्यों को मंजूरी दे है। बता दें कि धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी सरकार के पास सरप्लस चावल स्टॉक होने के बावजूद की गई है। हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली जैसे राज्यों में चुनावों से पहले इसे अहम माना जा रहा है। वैष्णव ने बताया कि आगामी खरीफ सीजन के लिए 'सामान्य' ग्रेड धान के लिए एमएसपी
117 रूपये बढ़ाकर 2,300 रूपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि 'ए' ग्रेड किस्म के लिए इसे बढ़ाकर 2,320 रूपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story