kejriwal
नई दिल्ली (एजेंसी)। कथित शराब घोटाले (liquor scam) के आरोप में बंद दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को बुधवार को एक बार फिर राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) से झटका लगा है।
कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की न्यायिक हिरासत (judicial custody) 3 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है। इससे पहले कोर्ट (Court) ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित मनी लॉन्डिंग के आरोप में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को जमानत देने से इनकार कर दिया था। बुधबार को न्यायिक हिरासत खत्म होने पर अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल (Tihar Jail) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी। शराब घोटाले के केस की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने कोर्ट में दाखिल आरोप पत्र में कहा था कि राजधानी में शराब के व्यापार में निवेश करने की एवज में पंजाब के व्यापारियों से भी रिश्वत ली गई थी। उसने यह भी कहा था कि आम आदमी पार्टी
(Aam Aadmi Party)
(आप) (AAP) शासित पंजाब के उन व्यापारियों को पड़ोसी राज्य में शराब कारोवार में निवेश नहीं करने दिया गया, जिन्होंने रिश्वत नहीं दी थी। बता दें कि पहली बार धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत किसी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके चलते दिल्ली के सीएम को आम आदमी पार्टी का संयोजक होने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें मई में 21 दिन की राहत दी गई थो जिससे वे लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के दौरान अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर सकें लेकिन 2 जून को उन्हें कोर्ट के सामने सरेंडर करना पड़ा था।
Editorial

Editorial

Next Story