india faces afghanistan
India faces Afghanistan - भारत टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के सुपर-8 (Super 8) में अपना पहला मैच 20 जून को अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ खेलेगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला केसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया इस समय बारबाडोस में और जमकर पसीना बहा रही है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को यहां कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। भारत के लिए यहां जीतना आसान नहीं होगा।
टीम इंडिया को कई बाते परेशान कर सकती हैं। इसमें सबसे पहली बात है विराट कोहली का फॉर्म में ना होना। बिराट कोहली का बल्ला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अबतक खामोश रहा है। इस टूनामेंट में रोहित शर्मा के साथ कोहली का ओपनिंग करना भी फेल साबित हुआ है। कोहली आयरलैंड के खिलाफ महज 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद किंग कोहली यूएसए के खिलाफ गोल्डन डक का शिकार हो गए थे। कोहली अबतक टी20 वर्ल्ड कप के 3 मैचों में सिर्फ 6 रन ही बनाए हैं। ऐसे में उनक फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता बाली बात हो सकती है।
बारबाडोस में कभी नहीं जीता भारत
बारबाडोस में भारत का रिकॉर्ड बेहद ही खराब रहा है। इस मैदान पर टीम इंडिया को कभी जीत नहीं मिली है। टीम इंडिया ने यहां अबतक सिर्फ 2 टी20 मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही हार मिली है। साल 2010 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को इस मैदान पर बेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। यानी यहां भारत को एक भी जीत नहीं मिली है। ऐसे में टीम इंडिया को यहां सावधान रहना होगा।
टीम इंडिया को परेशान कर सकते हैं अफगानिस्तान के स्पिनर्स
अफगानिस्तान के पास दुनिया के सबसे बेस्ट रिपनर्स में एक राशिद खान हैं। इसके अलावा मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और मोहम्मद नबी भी टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं। राशिद खान अनुभवी गेंदबाज हैं और वे आईपीएल में खेलने की वजह से भारतीय खिलाड़ियों को अच्छे से पढ़ लेते हैं। राशिद, बिराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों की रणनीति को समझ लेते हैं। ऐसे में भारतीय टीम को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।
Editorial

Editorial

Next Story